डॉ. अनुपम सिरोही: 40 वर्षों का सेवा, संवेदना और मातृत्व को समर्पित सफर
नवोत्थान 12-Jul-2026
Total Views |
एक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में पिछले 40 वर्षों से महिला स्वास्थ्य की सेवा करना डॉ. अनुपम सिरोही के लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य रहा है। चिकित्सा क्षेत्र में आने के बाद उनका एकमात्र संकल्प हर महिला को सुरक्षित मातृत्व, सम्मानजनक उपचार और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना था। चार दशकों की इस यात्रा में उन्होंने हजारों परिवारों का जो अटूट विश्वास कमाया है वह उनके लिए किसी भी पुरस्कार से बढ़कर है। बदलते समय के साथ हमेशा चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों और ज्ञान को अपनाने वाली डॉ. सिरोही के लिए सामान्य प्रसव से लेकर जटिल शल्यक्रियाओं तक हर मरीज केवल एक 'केस' नहीं, बल्कि इंसान है। इसलिए वे दवा के साथ-साथ सहानुभूति, मानसिक संबल और काउंसिलिंग को भी उपचार का जरूरी हिस्सा मानती हैं। वे सुरक्षित मातृत्व, सर्वाइकल कैंसर, किशोरियों के स्वास्थ्य और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) जैसे विषयों पर महिलाओं को जागरूक करने का निरंतर प्रयास कर रही हैं। डॉ. सिरोही का मानना है कि चिकित्सा केवल विज्ञान नहीं, बल्कि करुणा और मानवता का संगम है और वे आजीवन पूरे समर्पण से समाज की सेवा करती रहेंगी।